फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: करंट लगने से युवक की मौत

Fri, 18 Aug 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। तहसील के ग्राम सभा सिर्तोला के तोक सेरा में एक व्यक्ति की करंट से मौत हो गई। हादसा इतना वीभत्स था कि मृतक का पेट फटकर आंतें बाहर निकल गईं। सूचना पर ऊर्जा निगम की टीम मौके पर पहुंची और मुआयना किया।
विज्ञापन

ग्राम सेरा निवासी राजेंद्र राम (35) पुत्र बहादुर राम शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे लकड़ी बीनने घर से करीब 500 मीटर दूर गया था। वहां ऊर्जा निगम की एक पुरानी क्षतिग्रस्त लाइन जमीन पर गिरी थी। तार को छूते ही राजेंद्र राम उसी से चिपक गया। उसका शरीर बुरी तरह जल गया। बाद में किसी ग्रामीण की नजर उस पर पड़ी। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना तहसील प्रशासन को दी। राजस्व निरीक्षक टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। सूचना पर विद्युत वितरण खंड धारचूला के ईई वीके बिष्ट, एसडीओ डीडीहाट गिरीश आर्या, जेई जितेंद्र भट्ट भी मौके पर पहुंचे।
ईई बिष्ट ने बताया कि 11 केवी की लाइन पिछले तीन साल से अनुपयोगी थी। वहीं से एक अन्य लाइन भी गुजर रही है संभवत: तार हिलने से उक्त लाइन में करंट फैल गया होगा। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को 80,000 रुपये की त्वरित सहायता दी जा रही है। शेष 3,20,000 रुपये का मुआवजा जांच के बाद दिया जाएगा। अनुपयोगी लाइन में करंट फैलने से ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि जब लाइन अनुपयोगी हो गई थी तो उसे हटाया क्यों नहीं गया।
विज्ञापन

बाक्स
पांच माह पूर्व भी हुआ था हादसा
पिथौरागढ़। बंगापानी तहसील में पांच माह पूर्व 11 अप्रैल को भी करंट लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। शिलिंग सेरा गांव निवासी देव सिंह (62) बकरी चराने जंगल गए थे। जब वह दोपहर दो बजे तक घर नहीं आए तो परिजनों ने उनकी खोजबीन की। जंगल में बिजली की हाईटेंशन लाइन के पोल के पास उनका अधजला शव मिला था। जलने के कारण उनका सिर धड़ से अलग हो गया था। मौके पर दो बकरियां भी जली मिली थीं। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें