फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: घास काटने गए युवक की पहाड़ी से गिरकर मौत

Sat, 28 Nov 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। विकासखंड के बोना गांव में पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बोना गांव के 35 वर्षीय प्रमोद सिंह पांगती पुत्र दयान सिंह घास काटने के लिए घर के नजदीक जंगल में गए थे। तभी वह असंतुलित होकर पहाड़ी से गिर गए। ग्रामीणों ने उन्हें खाई से निकालकर सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले की युवक की मौत हो चुकी थी। वहीं थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें