धारचूला (पिथौरागढ़)। व्यास घाटी के कालापानी में मंगलवार को बोल्डर की चपेट में आने से नेपाल निवासी एक युवक की मौत हो गई। युवक बकरी चराने के लिए गया था।
नेपाल के ग्राम दलेख निवासी विनोद ठगुन्ना (19) पुत्र अमबीर सिंह बकरियां चराने के दौरान बोल्डर की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। देर शाम ते विनोद के अपने टेंट में नहीं पहुंचने पर अन्य पशुपालक ने आईटीबीपी, एसएसबी और पुलिस चौकी में सूचना दी। इसके बाद जवानों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी देर बाद उसका शव बरामद किया गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धारचूला ला रही है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। गुंजी के राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र धामी ने बताया कि ग्रामीणों से कालापानी में एक मजदूर की मौत की सूचना मिली है। आगे की कार्यवाही की जा रही है। संवाद