फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस ने सैँपलिंग बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में यूथ कांग्रेस ने कोरोना सैंपलिंग को बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। यूथ कांग्रेस ने जिले में कोरोना सैंपलिंग की जांच में तेजी लाने के मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय में एकत्र होकर नारे लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को कोरोना को गंभीरता से लेने की जरूरत है। लगातार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में कोरोना जांच भी तेजी से बढ़ाने की जरूरत है। कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए संक्रमित लोगों की पहचान की जाए। उन्हें जल्द आइसोलेट कर उनका उपचार कराया जाए। कहा पूरे प्रदेश में कोरोना जांच को बढ़ाना होग। इस दौरान प्रकाश देवली, करन सिंह, अमित जोशी, देवेंद्र लोहिया, हर्षित जोशी, राहुल भट्ट, पारस सिंह, महेंद्र नाथ, शिवम पंत, दीपक, हरीश, अभिषेक बोहरा, दिनेश बिष्ट, हरीश जोशी आदि शामिल रहे। संवाद
ेंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें