फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 5.450 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Mon, 26 Oct 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बजांग में एक युवक 5.450 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार हुआ है। नेपाली प्रहरी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर बजांग के बित्थड़ चीर गांव पालिका 8 में बागथाला बाजार के पास एक बस में यात्रियों की तलाशी ली। इस दौरान बस में सवार दुर्गाथाली गांव पालिका 5 निवासी 30 वर्षीय कटक जप्रैल के पास 5.450 किलोग्राम चरस मिली। प्रहरी ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक इतनी बड़ी मात्रा में चरस कहां से ला रहा था प्रहरी इसकी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें