फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नशे के दलदल में फंस रहे युवा और बुजुर्ग

Tue, 13 Jun 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अवैध शराब पर रोक लगाने की मांग के लिए भटेड़ी गांव की महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंची। उन्होंने कहा कि गांव के युवा और बुजुर्ग नशे के दलदल में फंसकर बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भटेड़ी गांव की महिलाएं मंगलवार को ग्राम प्रधान मीनू देवी के नेतृत्व में एसपी कार्यालय पहुंची। देवकी देवी, विशना देवी, किशना देवी, कृष्णा गोबाड़ी, भुवनेश्वरी देवी, सुमन देवी आदि महिलाओं ने कहा कि गांव में अवैध शराब का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है। इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है और लड़ाई-झगड़े के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने शराब तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहां पर नरेंद्र गोबाड़ी, गोपाल सिंह, हिमांशु गोबाड़ी, कमला देवी, उर्मिला देवी, हिमांशु गोबाड़ी, भगवान सिंह, माया देवी, भावना देवी, दीपा देवी, अनिल गोबाड़ी, नरेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे।
इनसेट
20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

धारचूला (पिथौरागढ़)। कोतवाली धारचूला पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला कुंवर सिंह रावत के नेतृत्व में एसआई अम्बी राम आर्या ने एलधारा तवाघाट सड़क में चेकिंग के दौरान धन सिंह निवासी ग्राम छाना को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारा-60 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें