पिथौरागढ़। महर्षि विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य हिमांशु कुमार जोशी की अध्यक्षता में छात्र प्रतिनिधि सभा का गठन किया गया। कक्षा 12वीं के छात्र मयंक कोठारी को हेड बॉय और मानसी चंद को हेड गर्ल नियुक्त किया। साथ ही चारों सदनों के पदाधिकारियों का चयन कर कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद पीटीए सदस्य भी चुने गए। स्कूल का अभिभावकों के साथ समन्वय स्थापित करने पर संवाद के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता, छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विचार किया। संवाद