पिथौरागढ़। पांचवीं देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलोजी फेस्टिवल 2024 में साइंस पोस्टर प्रतियोगिता में केएसआर अटल उत्कृष्ट जीआईसी थरकोट बालाकोट की बालिका ईशा रावल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। ईशा ने जलवायु परिवर्तन में पोस्टर बनाया था। वह अब राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेगी। रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजेंद्र पांडेय ने छात्रा का मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्य बीसी पाठक सहित समस्त अध्यापकों ने खुशी व्यक्त की है। संवाद