पिथौरागढ़। खतीगांव निवासी 20 वर्षीय युवती ने के तनाव में आकर चूहे मारने की दवा गटक ली। जानकारी के मुताबिक, जीएनएम की परीक्षा में चयन नहीं होने पर शनिवार रात युवती ने यह कदम उठाया। परिजन युवती को जिला अस्पताल लाए। यहां फिजिशियन डॉ. नेहा कल्पासी की देखरेख में युवती का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि युवती की हालत पहले से ठीक है।