फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद पर युवक को चाकू घोपा, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पानी व ठंडे की बोतल उतारते समय हुए मामूली विवाद पर एक युवक ने पानी उतारते मजदूर पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जीआईसी रोड पर भागीचौरा से आये वाहन से भागीचौरा निवासी मनोज बिष्ट एक दुकान में पानी की मिनरल वाटर की बोतलें व ठंडा पेय उतार रहा था। पानी उतारते समय योगेश सिंह से मनोज टकरा गया। दोनों में विवाद हो गया। तभी थोड़ी देर बाद योगेश अपने जीआईसी वार्ड स्थित घर से चाकू लाया तथा उसने मनोज के सीने में चाकू घोप दिया। बीच बाजार में दिन दहाड़े हुई घटना से अफरा तफरी मच गई। घायल युवक को डीडीहाट अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे पिथौरागढ़ जिला अस्पताल को भेज दिया गया। मनोज बिष्ट के मालिक विवेकानंद जोशी ने आरोपी योगेश सिह के खिलाफ थाना डीडीहाट में तहरीर दी। थानाध्यक्ष अशोक धनकड़ ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें