फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिता की मौत की सूचना मिलने पर घर लौटा युवक लापता

Thu, 05 Mar 2026 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिता की मौत की सूचना मिलने पर राजस्थान से घर लौटा युवक रास्ते से लापता हो गया। युवक के भाई ने पुलिस में तहरीर देकर उसे खोजने की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक जमतड़ निवासी दिवान सिंह महर के पिता का बीते 27 फरवरी को निधन हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना राजस्थान में होटल में काम करने वाले दिवान सिंह को दी। पिता की मौत की खबर सुनकर वह राजस्थान से रवाना हुआ लेकिन घर नहीं पहुंचा। भाई प्रकाश सिंह ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी है। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि युवक की खोजबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें