पिथौरागढ़। एलएसएम परिसर में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के 2025-2026 सत्र के विद्यार्थी 30 दिसंबर तक री-रजिस्ट्रेशन बैक में आवेदन कर अगले सेमेस्टर में प्रवेश ले सकेंगे। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. कमलेश कुमार भाकुनी ने बताया कि इसकी अंतिम तिथि 26 दिसंबर निर्धारित की गई थी। अब तिथि को विस्तारित किया गया है। विद्यार्थी https://forms.gle/au3MtieCthKQjnW3A लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। संवाद