डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में लगी एक्स-रे की पुरानी मशीन खस्ताहाल हो गई है। इसके लिए लोगों को 60 किमी दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। इसके बाद भी यहां नई एक्स-रे मशीन लगाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। सीएचसी डीडीहाट में 2010 में स्थापित मशीन से मिली फिल्म पूरी तरह से खाली दिख रही है। इस कारण हड्डी रोगियों के साथ ही अन्य मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग काफी लंबे समय से सीएचसी में डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाने की मांग कर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता योगेश कन्याल ने इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने की बात कही है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. फुरकान अहमद ने बताया कि एक्स-रे में खराबी आने की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। संवाद