बनबसा (चंपावत)। मशीनों, औजारों, पावर हाउस में पूजा-अर्चना और हवन के साथ एनएचपीसी के बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन में महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य के नेतृत्व में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से संपन्न हुई। कन्याओं को भोग लगा भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें पांच हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व वर्कशॉप, सिल्ट इजेक्टर, बैराज, वर्कशॉप, सीसीयू आदि में भी पूजा-अर्चना कर देश की तरक्की और खुशहाली की कामना की गई। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मियों और संविदा कर्मियों ने सहयोग दिया। नगर पंचायत में अध्यक्षा रेखा देवी और ईओ दीपक चंद्र बुड़लाकोटी ने अपने मातहतों के साथ सफाई वाहनों की पूजा-अर्चना की।