फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बनबसा में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू

Mon, 08 Sep 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। ऊर्जा निगम ने स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया है। क्षेत्र में जल्द ही स्मार्ट मीटर लगा दिए जाएंगे। टनकपुर स्थित यूपीसीएल के एसडीओ मयंक भट्ट ने बताया कि जल्द ही बनबसा, टनकपुर में स्मार्ट मीटर लगा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि टनकपुर में पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं। बताया कि केंद्र सरकार की योजना के तहत अब सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। एसडीओ ने बताया कि स्मार्ट मीटर से प्रति घंटा होने वाली बिजली खपत की जानकारी ली जा सकेगी। मीटर रीडिंग देख उपभोक्ता अपनी जरूरत के हिसाब से कम-अधिक बिजली उपयोग कर सकेगा। उन्होंने बताया कि कुछ लोग स्मार्ट मीटर के संबंध में भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। इस पर उपभोक्ताओं को ध्यान नहीं देना है। इस संबंध में किसी तरह की शंका के संबंध में ऊर्जा निगम के अधिकारियों से जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें