नस्यारी के लास्पा में सड़क चौड़ीकरण में जुटी बीआरओ की पोकलेन। स्रोत: बीआरओ
मुनस्यारी (पिथौरागढ़) । बीआरओ की ओर से मुनस्यारी-मिलम सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अगले साल तक सड़क का कार्य पूरा हो जाएगा।
47 बीसीसी के ऑफिसर इंचार्ज गौतम चौधरी ने बताया कि मिलम तक 65.32 किलोमीटर में से 25 किमी एबीसीआई कंपनी के पास है। इसमें 350 मीटर में सड़क चौड़ीकरण के लिए कटिंग होनी है। किलोमीटर 25 से 37 तक मिलम की ओर चौड़ीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसमें आने वाले कठिन मोड़ भी ठीक कर दिए गए हैं। किलोमीटर 39 से 42 तक सड़क कटिंग कर ली गई है। दिसंबर अंतिम सप्ताह तक साइड कटिंग और चौड़ीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। किलोमीटर 42 से आगे चौड़ीकरण का कार्य अगले साल तक पूरा हो जाएगा। सर्दियों के सीजन में बर्फबारी के चलते कुछ समय सड़क निर्माण का कार्य रोकना पड़ेगा। गर्मियों में सड़क कटिंग में तेजी आएगी। मल्ला जोहार समेत मिलम आने वाले पर्यटक लंबे समय से इस सड़क की बाट जोह रहे हैं।