टनकपुर (चंपावत)। ऊर्जा निगम की ओर से निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए एलटी लाइन को एबी केबल में बदलने का कार्य किया जा रहा है। नगर के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के फीडर बिचई, आमबाग और पूर्णागिरि फीडर में भी एरियल बंडल केबल बिछाने का कार्य दो दिन से किया जा रहा है। इसमें इंसुलेशन होने से बिजली के झटके, शाॅर्ट सर्किट का खतरा कम हो जाएगा। एसडीओ मयंक भट्ट ने बताया कि शनिवार से एबी केबल बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इससे लोकल फाॅल्ट में कमी और लो-वोल्टेज की समस्या से निजात मिलने के साथ ही बिजली चोरी पर भी अंकुश लगेगा।