फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: महिला विंग की अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सम्मानित

Sat, 27 Sep 2025 08:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। हरेला क्लब की महिला विंग ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष पार्वती खर्कवाल के नेतृत्व में सामाजिक कार्य का शारदीय नवरात्र से शुभारंभ किया। पहला आयोजन सीताराम मंदिर में भजन कीर्तन के साथ शुरु किया गया। इससे मंदिर का माहौल भक्तिमय बना रहा। महिला विंग की संरक्षक डा. प्रभा जोशी ने अध्यक्ष खर्कवाल समेत कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने विंग की नई टीम से और अधिक सामाजिक कार्य की उम्मीद जताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष खर्कवाल ने कहा कि विंग की ओर से जल्द ही सामाजिक कार्य के तहत कार्यक्रम किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन नीलिमा भट्ट ने किया। वहां पर सचिव पुष्पा मुरारी समेत अन्य पदाधिकारी, सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें