फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बेटियों को न्याय दिलाने के लिए महिलाएं सड़क पर उतरीं

विज्ञापन
मुनस्यारी शहीद चौक पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि देते स्वास्थ्य कर्मी सहित वि​भिन्न संगठनों के लोग
विज्ञापन
पिथौरागढ़/अस्कोट। कोलकाता चिकित्सक और रुद्रपुर में नर्स के साथ ही दरिंदगी के बाद हत्या के मामलों में विभिन्न संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कैंडल मार्च निकाली गई और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई।
विज्ञापन

अस्कोट में संयुक्त संघर्ष समिति, अर्पण संस्था, ग्रामीण एकता मंच के सदस्यों ने रामलीला मैदान से रैली निकाली। इस दौरान दोषियों को फांसी दो, अत्याचार नहीं सहेंगे के नारों के साथ रैली बस स्टेशन पर पहुंची।
अर्पण संस्था की सचिव रेनू ठाकुर ने कहा कि देश में आए दिन दुष्कर्म, लूटपाट, हत्या आदि जघन्य मामले बढ़ रहे हैं। ग्रामीण एकता मंच के तरुण पाल ने कहा कि अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। वहां जिला पंचायत सदस्य विनीता पाल, देवल प्रधान आशा पाल, गंगा बसेड़ा, विनोद ओझा, पूनम, रेखा, कमला, निर्मला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिलाओं के साथ बढ़ रहे हैं अत्याचार की घटनाएं
पिथौरागढ़। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी ने महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार की घटनाओं पर रोष जताया है। उन्होंने अंकिता हत्याकांड, अंतरराज्यीय बस अड्डा देहरादून में किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लड़खड़ा गई है। उन्होंने ऐसी घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग की है। संवाद
मुनस्यारी व गणाई गंगोली में निकाला कैंडल मार्च
मुनस्यारी/गणाई गंगोली। कोलकाता आरजी कर मेडिकल में महिला डाक्टर और रुद्रपुर में स्टाफ नर्स की जघन्य हत्या पर मुनस्यारी में सीएचसी से शहीद स्मारक थाना बैंड तक कैंडल मार्च निकाला गया। श्रद्धांजलि देने के बाद वक्ताओं ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। वहां इस अवसर डाॅ. गौरव कुमार, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, विधायक प्रतिनिधि हीरा चिराल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया, भाजपा अध्यक्ष डाॅ. दुर्गा प्रसाद, तारा पांगती, विनोद पांगती, श्रीराम सिंह धर्मशक्तू आदि मौजूद रहे।
उधर सीएचसी गणाई गंगोली में भी चिकित्सकाें, स्टाफ नर्स सहित अन्य स्टाफ ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। इस तरह की घटनाएं न हों इसके लिए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें