फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बदहाल स्वास्थ्य सेवा को लेकर महिलाओं ने रखी बात

Thu, 13 Jun 2024 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर पालिका सभागार में वीरांगना संगठन की बैठक में विकास कार्यों के प्रस्ताव नहीं बनाने और अन्य मुद्दों का समाधान नहीं होने पर महिलाओं ने नाराजगी प्रकट की। इस दौरान महिलाओं ने जिले की बदहाल स्वास्थ्य सुविधा को लेकर भी बात रखी और डीडीहाट अस्पताल में शीघ्र रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति करने की भी मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हंगर परियोजना की ओर से आयोजित बैठक में महिलाओं ने कहा कि चुनाव के दौरान नामाकंन के लिए प्रधान अधिकांश वार्ड के सदस्यों को अपनी मर्जी से लाते हैं। इससे योग्य उम्मीदवार को मौका नहीं मिल पाता है। मनरेगा के कार्यों का समय से भुगतान नहीं किया जा रहा है। संचार सुविधा नहीं होने से मजदूरों की उपस्थित ऑनलाइन दर्ज नहीं हो पा रही है। बरम आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन लंबे समय से जीर्णशीर्ण अवस्था में है। नया भवन बनाने के लिए भी कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। डीडीहाट स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन है पर रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। उन्होंने यहां रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति करने की मांग की है। जिले के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है। विभाग शिक्षकों की नियुक्ति के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है। उन्होंने शीघ्र सभी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। बैठक में परियोजना समन्वयक गंगा बसेड़ा, मंगल, नेहा, पूजा, आरती, रेनू सहित कई अन्य महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें