फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए महिलाएं लगा रही तीन किमी दौड़

विज्ञापन
मुनस्यारी के बंगापानी क्षेत्र में पेयजल स्रोत से पानी भरती महिलाएं। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। बारिश से ध्वस्त हुई ग्राम पंचायत बंगापानी के तोक मल्ला मोरी और बांसबगड़ की पेयजल लाइनों की दो सप्ताह बाद भी मरम्मत नहीं की गई है। इस कारण महिलाओं को पानी के लिए तीन किमी दूर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मोरी और बांसबगड़ की भावना, दीपा, प्रियंका, जानकी देवी, गोविंदी देवी ने कहा कि पेयजल लाइनें दो सप्ताह से ध्वस्त हैं जिन्हें अब तक दुरुस्त नहीं किया गया है। इस कारण उन्हें मवेशियों और घरों के लिए तीन किमी दूर स्थित बरसाती पेयजल स्रोत से पानी लाना पड़ रहा है जिसमें काफी समय लगता है। विभाग को समस्या का समाधान जल्द करना चाहिए।
सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम दानू ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार को फोन पर समस्या से अवगत कराया। अधिशासी अभियंता ने पेयजल लाइन शीघ्र दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें