फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: महिलाओं ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Thu, 21 Sep 2023 09:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। सीएचसी की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए महिलाओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारे लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार गर्भवती महिलाओं के दर्द को नहीं जानती, अगर जानती तो अभी तक अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था सीएचसी में कर दी गई होती। गुस्साए आंदोलनकारियों ने कहा कि तीन सूत्री मांगें पूरी हुए बगैर आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। यहां 36 वें दिन भी धरना जारी रहा।
विज्ञापन

बुधवार को चिल्ड्रन पार्क में विभिन्न वार्डों की महिलाओं ने सरकार के खिलाफ धरना दिया। आंदोलनकारी भावना बोरा, करिश्मा बोरा, रुख्सार, पार्वती देवी ने सरकार पर आरोप लगाया। कहा कि पहाड़ की महिलाओं को स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था देने में सरकार विफल रही है। गर्भवतियों को 21वीं सदी में भी अल्ट्रासाउंड के लिए 55 किमी दूर पिथौरागढ़ जाना पड़ रहा है। इस दौरान सर्वदलीय समिति के राजेंद्र बोरा, प्रकाश बोरा, रवि बोरा, जय प्रकाश जोशी, भगवान टम्टा सहित कई लोग मौजूद रहे।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें