फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चारागाह की भूमि पर अतिक्रमण से नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 10 Dec 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
चारागाह को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर से लगे पपदेव गांव की चारागाह की भूमि में अतिक्रमण करने से ग्रामीणों में नाराजगी है। महिलाओं ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि यदि चरागाह और ग्रामीणों की नाप भूमि पर किया गया अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सभी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

गोपालक और किसान प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में पपदेव की मांग की महिलाओं ने शिवमंदिर क्षेत्र के चरागाह में पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भू माफियाओं से लंबी लड़ाई लड़कर ग्रामीणों ने गांव की इस चारागाह भूमि को बचाया है। इस भूमि पर केंद्र सरकार की योजना के तहत 20 हजार से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इस भूमि के साथ ही किसानों की नाप भूमि पर भी अतिक्रमण करने की कोशिश की जा रही है। इससे गांव के सभी किसान चिंतित हैं और ग्रामीणों में नाराजगी है।
महिलाओं ने कहा कि यदि उनकी भूमि को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया जाता है तो इसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में जानकी देवी, राजेश्वरी देवी, रेवती देवी, हंसा वर्मा, लक्ष्मी देवी, सरस्वती देवी, भगवती वर्मा आदि शामिल रहे। बाद में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी रीना जोशी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें