अमर उजाला ब्यूरो
पिथौरागढ़। लॉकडाउन के कारण पिथौरागढ़ में फंसे मजदूरों और गरीबों की मदद के लिए तमाम लोग आगे आ रहे हैं। सैकड़ों की तादाद में फंसे मजदूरों को घर-घर जाकर भोजन बांटा जा रहा है। शनिवार की शाम को मजदूरों के भोजन के लिए सरस्वती विहार कालौनी की महिलाओं ने दो हजार रोटियां बनाकर दी।
पूर्व सभासद विक्रम वाल्मीकि के नेतृत्व में प्रतिदिन सैकड़ों मजदूरों के लिए भोजन बनाया जा रहा है। पूर्व सभासद ने शनिवार को मजदूरों के रात्रि भोजन के लिए सरस्वती विहार कॉलोनी की महिलाओं से रोटियां देने का आह्वान किया। इसके बाद महिलाओं ने अपने-अपने घरों में रोटियां बनाकर दी। कॉलोनी की महिलाओं ने दो हजार रोटियां बनाकर दी।
मजदूरों को भोजन करा रहे वाल्मीकि परिवार में किशोरी लाल, पुष्पेंद्र कुमार, उपदेश लाल, सचिन कुमार, बृजेश कुमार, प्रियांशु कुमार, नरेश सिंह, रवि कुमार, मुकेश कुमार, विशेष बाल्मीकी, हेमंत कुमार आदि सहयोग कर रहे हैं। इसके अलावा पिथौरागढ़ में अभाविप के रोहित ओझा, गोपू महर, सुबोध बिष्ट आदि लोग मजदूरों को भोजन बांट रहे हैं।