कुमौड़ तिराहा के आरसेटी सेंटर में अपने बनाए सूट की प्रदर्शनी करती प्रतिभागी महिलाएं। स्रोत: आरस
पिथौरागढ़। एसबीआई आरसेटी की ओर से कुमौड़ तिराहा के आरसेटी सेंटर में महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 17 वें दिन सिलाई प्रशिक्षण के साथ ही तैयार किए गए कपड़ों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। मास्टर ट्रेनर जया भाकुनी ने प्रशिक्षुओं को सिलाई की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने डिजाइनर कपड़े, सामान्य सूट-पेंट और प्लाजो, अनारकली डिजाइन, फ्रॉक सूट बनाना सिखाया। प्रतिभागी महिलाओं ने अपने-अपने बनाए डिजाइनर सूट की भी प्रदर्शनी लगाई। उन्होंने कहा कि सिलाई सीखकर भविष्य में महिलाएं स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बन सकेंगी। संवाद