चंपावत/लोहाघाट (चंपावत)। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में देवउठावनी एकादशी पर्व पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से तुलसी उद्यापन कर विधि-विधान से तुलसी विवाह संपन्न कराया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। छमनियां में पुरोहित राकेश पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसके बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन किए। इस दौरान देवकी देवी, बसंती चतुर्वेदी, उर्मिला चतुर्वेदी, लक्ष्मी चतुर्वेदी, जानकी अधिकारी, सुनीता, कंचन और सोनी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।