फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में महिलाएं भी कर रहीं शराब का कारोबार

Sun, 31 May 2026 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में कई महिलाएं शराब के विरोध में सड़कों पर उतर रहीं हैं तो कुछ अवैध शराब के कारोबार में लिप्त हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है अस्कोट क्षेत्र में जहां पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला को हिरासत में लिया। जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक महिला कलावती देवी दो जार में 10 लीटर कच्ची शराब लेकर वहां से गुजरी। शक होने पर टीम ने महिला की तलाशी ली तो संबंधित महिला के शराब तस्करी में लिप्त होने का पता चला। टीम ने महिला को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। आम तौर पर पुरुष अवैध शराब की तस्करी में लिप्त मिल रहे हैं। अस्कोट में महिला का इस खेल में शामिल होना चर्चाओं में है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें