फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: घास काटने गई महिला की खाई में गिरकर मौत

Tue, 30 Jul 2024 10:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। बंगापानी तहसील के ग्राम सभा सेरा-शिलिंग के तोक शिलिंग निवासी मीना देवी (35) पत्नी हरीश सिंह महर की खाई में गिरने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार मीना मंगलवार सुबह पशुओं के लिए चारा लाने नजदीक के जंगल में गई थी। जब दोपहर तक वापस नहीं लौटी तो ग्रामीणों ने ढूंढ़ खोज की। उसका शव गहरी खाई में मिला। मृतका का पति हरीश सिंह पिछले 12 साल से लापता है। मीना की मौत से उनके दो बेटे और एक बेटी बेसहारा हो गए हैं। मीना की मौत शए पूरे क्षेत्र में शोक है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें