फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी की तीन महिला फुटबॉल खिलाड़ी लेंगी वूमेंस चैंपियनशिप में हिस्सा

विज्ञापन
मुनस्यारी की तीन महिला खिलाड़ी दिल्ली में वूमेंय चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। क्षेत्र की तीन महिला खिलाड़ी दिल्ली में वुमेंस चैंपियनशिप लीग में हिस्सा लेंगी। इनमें मनीषा मेहता, मनशिखा आर्या, ललिता कोश्यारी शामिल हैं। यह तीनों महिला खिलाड़ी दिल्ली जुबा संघ एफसी के शिविर में प्रशिक्षण ले रहीं हैं।
विज्ञापन

मुनस्यारी ब्वॉइज फुटबाल क्लब (एमबीएफसी) के अध्यक्ष हिमांशु धर्मशक्तू ने बताया कि इन तीन खिलाड़ियों को प्रशिक्षक कैलाश लस्पाल और विक्रम जंगपांगी के नेतृत्व में दिल्ली भेजा गया है। वह क्षेत्र के राष्ट्रीय खिलाड़ी धीरज जंगपांगी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहीं हैं।
उन्होंने कहा कि खेल मैदान न मिलने और सीमित संसाधनों के बावजूद एमबीएफसी खेलों को बढ़ाने में अपना योगदान दे रहा है। इससे कई प्रतिभाएं सामने आ रहीं हैं। सुदूर क्षेत्र होने के बाद भी यहां स्थानीय लाइसेंस प्राप्त कोच उपलब्ध हैं जो कई खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें