फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: प्रेमी के लिए पति को तलाक लेने की लगाई अर्जी, मिला धोखा; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 15 Apr 2026 05:12 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र की एक महिला ने बलुवाकोट निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र की एक महिला ने बलुवाकोट के एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारिरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला का आरोप है कि जिस प्रेमी के लिए उसने अपने पति से तलाक लेने की अर्जी लगाई है उसने ही धोखा दिया है। महिला के मुताबिक उसके प्रेमी युवक ने विवाह भी रचा लिया है।

पुलिस के मुताबिक, बीते एक मार्च को महिला ने पुलिस में तहरीर दी। उसने बताया कि बलुवाकोट क्षेत्र के यश वर्मा(22) ने उससे शादी करने की बात कर अपने झांसे में लिया। पिछले एक साल से वह उसका शारिरिक शोषण करता रहा। आरोपी ने उसके साथ विवाह रचाने की बात करते हुए पति से तलाक लेने के लिए मजबूर किया। जब उसने युवक से शादी करने बात कही तो वह इससे मुकर गया। पीड़ित महिला के मुताबिक आरोपी युवक ने चोरी-छिपे विवाह भी कर लिया है। विवेचना में भी महिला का शारिरिक शोषण करने की बात सामने आई है। ऐसे में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला की छह साल की बेटी भी है। सीओ केएस रावत ने बताया कि आरोपी वर्तमान में सैनिक कॉलोनी, संजयनगर, बरेली, यूपी में परिवार के साथ रहता है। उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें