झूलाघाट (पिथौरागढ़) नेपाल के दार्चुला में एक महिला की घास काटने के दौरान पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दार्चुला शैल्य शिखर नगरपालिका 4 मल्लो कांडापारी निवासी 21 वर्षीय ललिता ठगुन्ना सुबह लुहुरे पहाड़ी पर घास काटने निकली थी। दोपहर बाद तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी ढूंढ-खोज की। परिजनों को महिला पहाड़ी से 200 मीटर नीचे खाई में घायलावस्था में मिली। गोकुलेश्वर अस्पताल ले जाने के दौरान महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया।