फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बोल्डर की चपेट में आने से महिला की मौत

Mon, 10 Jul 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। खेत ग्राम सभा के तोक गोजगेला में सोमवार को पशुओं के लिए चारा लेने गई 45 वर्षीय महिला की पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से मौत हो गई। खेत ग्राम सभा के गोजगेला निवासी अमृता देवी पत्नी किशोर सिंह कुंवर सोमवार को घर से दो किमी दूर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। अचानक पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

घटनास्थल से मृतका के जेठ नेत्र कुंवर, दौलत सिंह, संदीप कुंवर, प्रकाश कुंवर, तुषार कुंवर पांच किमी पैदल चलकर घायल को सड़क तक लाए। जहां से सीएचसी धारचूला लाने के दौरान दोबाट के पास मार्ग बंद होने से अस्पताल तक पहुंचाने में विलंब हो गया। सीएचसी में चिकित्सकों ने अमृता देवी को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने हिलवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए घायल के लिए बंद मार्ग को नहीं खोले जाने और आपातकालीन स्थिति में घायल के लिए बंद मार्ग पार कराने की कोई व्यवस्था नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें