फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से महिला की मौत

Sat, 08 Jul 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पहाड़ी से गिरे बोल्डर और मलबे की चपेट में आने से बंगापानी तहसील के दारमा गांव निवासी एक महिला की मौत हो गई है। महिला की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों ने शासन-प्रशासन से महिला के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बंगापानी तहसील के दारमा गांव निवासी पुष्पा देवी(32) पत्नी धन सिंह मवेशियों को चराने के लिए जंगल गई थी। देर रात तक महिला के घर नहीं आने के बाद ग्रामीणों और महिलाओं ने खोजबीन शुरू की। देर रात ग्रामीणों को नौ बजे महिला का शव दारमा के जंगल में मिला। ग्रामीणों ने बताया कि महिला की मौत पहाड़ी से गिरे बोल्डर और मलबे से हुई है। जिला प्रशासन ने पोस्टमार्टम कराने के बाद महिला का शव परिजनों का सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें