पुलिस ने डीडीहाट क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर एक महिला को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष डीडीहाट सुरेश कंबोज ने बताया कि उपनिरीक्षक प्रियंका मोनी ने थाना क्षेत्र के नई बस्ती के पास चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान राधा देवी के पास से पांच लीटर अवैध कच्ची बरामद हुई। इस दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत केस दर्ज किया गया।
एसपी रेखा यादव ने कहा कि अवैध शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।