फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पेयजल योजना की जांच नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन

Thu, 20 Feb 2025 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। उखड़ियागाड़ से सुसाण गांव के लिए बनाई गई पेयजल योजना में अनियमितता का आरोप लगाते हुए भाष्कर कोठारी के नेतृत्व में युवाओं ने जल निगम के अपर सहायक अभियंता मनोज कुमार के माध्यम से ईई को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना के आधार पर योजना से 13 पेयजल कनेक्शन दिए हैं लेकिन धरातल पर एक भी नहीं है। उन्होंने ऐसी योजनाओं की जांच करने की मांग की है। चेतावनी देते हुए कहा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा। ज्ञापन देने वालों में गौरव पंत, विक्रम कन्याल सहित अन्य लोग शामिल रहे। वहीं अपर सहायक अभियंता मनोज कुमार ने कहा कि चार साल पहले योजना से कनेक्शन दिए गए थे। तब थर्ड पार्टी की जांच में योजना को सही पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें