पिथौरागढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में फसल काटते ग्रामीण। संवाद
पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्रत्याशियों ने जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वह वोट पाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को दरवाजे पर पहुंच रहे हैं मगर ग्रामीण फसल समेटने में मशगूल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हमें अपने दिन काटने के लिए खुद ही संघर्ष करना है। कहां घरों पर सिर्फ चुनावों में दिखने वाले नेताओं का इंतजार करें।
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र से आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान की तिथि नजदीक आते ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। वर्तमान में पहाड़ों में फसल पक चुकी है। ओले या बारिश से फसल खराब ना हो इस डर से ग्रामीण पहले से ही फसल समेटने में लगे हैं।