फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: किसानों से खरीदेंगे मडुवा, झिंगोरा

Mon, 11 Sep 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गणाईगंगोली के खेतों में उगा मादिरा दिखाता किसान। स्रोत: कृषक संगठन
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में बासुकीनाग कृषक उत्पादक संगठन नायल मोटे अनाज की पैदावार को बढ़ावा दे रहा है। संगठन कृषि विभाग के सहयोग से गणाई गंगोली क्षेत्र के सेराघाट, ग्वाड़ी, लाखतोली, फडियाली, रुगड़ी, भनोलीसेरा, चौनापातल, पभ्या आदि गांवों में मडुवा और झिंगोरे का उत्पादन कर रहा है। संगठन के सीईओ मोहन जोशी ने बताया कि सभी किसानों से मडुवा, झिंगोरा आदि उचित कीमत पर खरीदा जाएगा। यहां से मडुवा राज्य स्तर पर देहरादून पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो किसान सबसे अधिक मडुवा संगठन को विक्रय करेंगे, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें