फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: आंगन तक पहुंचे जंगली सुअर... बच्चे को बचाने के लिए भतीजे ने चलाई गोली, चाचा घायल

Thu, 01 Jan 2026 02:27 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

पिथौरागढ़ के सीमांत जिले में वन्यजीवों की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। हालात यह हैं कि जंगली सुअर, तेंदुए, भालू सहित अन्य वन्यजीव बेखौफ आबादी तक आने लगे हैं। बडौली गांव में जंगली सुअरों का झुंड घर के आंगन तक पहुंच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ के सीमांत जिले में वन्यजीवों की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। हालात यह हैं कि जंगली सुअर, तेंदुए, भालू सहित अन्य वन्यजीव बेखौफ आबादी तक आने लगे हैं। बडौली गांव में जंगली सुअरों का झुंड घर के आंगन तक पहुंच गया। आंगन में बच्चे को बचाने के लिए एक युवक ने लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई तो इसके छर्रों से उसके चाचा घायल हो गए। घायल का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

बीते मंगलवार की रात करीब नौ बजे जंगली जानवरों का झुंड बडौली निवासी दौलत राम के घर के आंगन तक पहुंच गया। शौच के लिए आंगन में गए परिवार के एक बच्चे ने जंगली सुअर सामने देख शोर मचाया तो दौलत राम और उनका भतीजा बाहर निकले। भतीजे ने बच्चे को बचाने के लिए अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। गोली सुअरों को तो नहीं लगी लेकिन पत्थर से टकराकर इसके छर्रों से पास में खड़े युवक के चाचा दौलत राम घायल हो गए। उनके पैर और जांघ में छर्रे घुस गए। हालांकि गोली की आवाज से जंगली सुअर भाग गए और बच्चे की जान बच गई।

आननफानन घायल को जिला अस्पताल लाया गया जहां उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इमरजेंसी में तैनात डॉ. अब्दुल माजिद ने बताया कि घायल की हालत खतरे से बाहर है। रेंजर दिनेश जोशी ने कहा कि घटना की जानकारी ली जाएगी। वन विभाग वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रहा है। वन्यजीवों से बचाव के लिए लोगों को भी सतर्क रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें