फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं वन्य जीव

Fri, 01 Sep 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। सीमांत के गांवों में वन्य जीव बंदर, लंगूर, सुअर खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे क्षेत्र के काश्तकार काफी व्यथित हैं। जोशा गांव के काश्तकार पूर्व सरपंच प्रेम सिंह ने उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह को ज्ञापन देकर वन्य जीवों से फसलों की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि वन्य जीव धान, मक्का, राजमा, मडुवा, दलहन, तिलहन आदि फसलों को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्रेम सिंह का कहना है कि काश्तकार बैंक, सोसायटी से कृषि ऋण लेकर खेती करते हैं लेकिन वन्य जीव उनकी मेहनत पर पानी फेर जाते हैं। ऐसे में कृषि ऋण चुकाने में काश्तकारों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें