पिथौरागढ़ में खड़ा सचल चिकित्सा वाहन।
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में पिछले कई सालों से सचल चिकित्सा वाहन खड़ा है। बावजूद इसके इसे चलाने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। सरकार ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर लगाने के उद्देश्य से सचल चिकित्सा वाहन खरीदा था। इसमें एक्सरे और ब्लड टेस्ट के भी सुविधा है। लोगों को घर के पास ही तमाम चिकित्सकीय सुविधा मिल जाती थी। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण यह वाहन पिछले कई सालों से खड़ा है। आलम ये है अब ये वाहन पूरी तरह जर्जर हाल हो गया है। पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार का कहना है कि सरकार सीमांत क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सचल चिकित्सा वाहन की मदद से शिविर लगाने की मांग की है।
------- कोट
स्टाफ की कमी के कारण सचल चिकित्सा वाहन का संचालन नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाए जा रहे हैं। -उषा गुंज्याल, सीएमओ पिथौरागढ़।