जल संस्थान पानी की लाइनों की देखरेख में इस तरह लापरवाह हो गया है कि सड़क पर पानी की धारा बह रही है और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।
जल संस्थान की लापरवाही का नमूना पिथौरागढ़-कनालीछीना सड़क पर नैनीपातल के पास दिखाई दे रहा है। सड़क पर शुक्रवार से पाइप लाइन से पानी की बौछार निकल रही है, जिसे देखने वाला कोई नहीं है। इस लाइन से शहर के पास जाजरदेवल क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जाती है।
जल पानी की किल्लत को लेकर शहर में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं और जल संस्थान इस तरह लापरवाह बना हुआ है। लोगों में संस्थान की लापरवाही को लेकर रोष है।