फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जब-जब धर्म की हानि होती है तब-तब भगवान लेते हैं अवतार

Tue, 18 Jun 2024 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जब-जब धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धर्म की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं। यह बात अखंड परमधाम पांडेय गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में महामंडलेश्वर स्वामी शांति स्वरूपानंद गिरि महाराज की। भागवत कथा को सुनने के लिए लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हो रहे हैं।
विज्ञापन

कथा व्यास उज्जैन चार धाम मंदिर के संस्थापक महामंडलेश्वर श्री स्वामी शांति स्वरूपानंद गिरि ने कहा कि कलयुग में अपार संसार सागर से पार होने के लिए भगवान नाम की नौका का आश्रय लेना चाहिए। भागवत कथा के मुख्य यजमान हेमा विष्ट, संतोष, निशा बिष्ट ने भागवत का पूजन कर आरती की। अखंड परम धाम आश्रम समिति के अध्यक्ष रमेश पुनेड़ा, सचिव हरी ओम भट्ट, गोकुल अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें