फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के लोगाें को कब मिलेगा खटारा बस से छुटकारा

Wed, 31 Jan 2024 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड परिवहन निगम के पिथौरागढ़ डिपो को 2019 के बाद से नई बस नहीं मिल पाई हैं। अधिकतर बस आठ लाख किलोमीटर तक चल चुकी हैं। पुरानी होने के कारण अधिकांश बस सफर पूरा नहीं कर पाती हैं और आधे रास्ते में ही खड़ी हो जाती हैं। इससे यात्रियों को दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में पिथौरागढ़ डिपाे के पास 58 बस हैं। डिपो को 40 और नई बस की जरूरत है। लगातार बस की मांग भी भेजी जा रही है इसके बाद भी सरकार बस उपलब्ध नहीं करा पा रही है। बस के आठ लाख किलोमीटर से अधिक चलने से उनके पार्ट्स जवाब देने लगे हैं। कभी ब्रेक फेल हो जाता है तो कभी चलते-चलते अचानक बस रुक जाती हैं। लोगों का कहना है कि अधिकतर लोग बस से ही सफर करते हैं इसलिए सरकार को अच्छी बस उपलब्ध करानी चाहिए।
एआरएम रवि शेखर कापड़ी का कहना है कि नई बस की डिमांड भेजी है। बस को जांच के बाद ही आगे के सफर में भेजा जा रहा है। यात्रियों को दिक्कत न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

-
डीलक्स बस भी जरूरी
पिथौरागढ़। जिले के लिए लोग लगातार डीलक्स बस संचालित करने की मांग कर रहे हैं। पहाड़ में डीलक्स बस चलने से लोगों का सफर आसान होगा। उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी ने पिथौरागढ़ से दिल्ली, देहरादून और हल्द्वानी के लिए जल्द डीलक्स बस संचालित करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें