फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बेस अस्पताल में पूरा स्टाफ कब होगा सरकार

Thu, 24 Aug 2023 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के धीरज चंद्र ने बेस अस्पताल में पूरा स्टाफ तैनात नहीं होने को सरकार की नाकामी बताया है। उन्होंने कहा कि करोड़ों की लागत से बेस अस्पताल का संचालन उधार के चिकित्सकों से शुरू कर दिया गया है। आधी अधूरी व्यवस्थाओं के सहारे ओपीडी तो शुरू कर दी है लेकिन लोगों को पूरा उपचार नहीं मिल रहा है। खून जांच के लिए लोगों को एक दिन इंतजार करना पड़ रहा है। बेस में आईपीडी शुरू नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि बेस अस्पताल सिर्फ नाम मात्र का है। संवाद
विज्ञापन

..................
बेटी को न्याय देने की मांग को लेकर डीएम से लगाई गुहार

पिथौरागढ़। रावलगांव निवासी प्रेम सिंह रावल ने उनकी मृत बेटी हिमानी को न्याय देने की मांग को लेकर डीएम को पत्र भेजा है। हिमानी के पिता का कहना है कि उनकी बेटी हिमानी को ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। एक जुलाई 2021 को उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। उनका कहना है कि उनकी बेटी को प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इसकी शिकायत वह सीएम पोर्टल, पीएम पोर्टल में भी कर चुके हैं। उन्होंने बेटी हिमानी को न्याय देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें