फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क पहनने की सलाह दी तो तोड़ डाली थानाध्यक्ष की उंगली

विज्ञापन
विज्ञापन
-हाथ की उंगली टूटी -आरोपी को पकड़ने में छूट पसीने धारचूला(पिथौरागढ़ )। बुधवार शाम को लॉक डाउन का पालन कराने निकले थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह को लॉक डाउन का पालन कराना भारी पड़ गया। होटल हिमटॉप के पास खड़े कुछ युवकों ने धक्का कर दी। हाथापाई के दौरान एसओ की उंगली टूट गई। होटल के बाहर कुछ लोग बिना मास्क लगाए खड़े थे। विजेंद्र शाह द्वारा जब उनसे मास्क पहनने को कहा तथा लॉक डाउन का पालन न करने की वजह पूछी तो शराब के नशे में धुत किशन सिंह रमतोली निवासी ने पुलिस के जवानों से बहसबाजी शुरू कर दी। थानाध्यक्ष द्वारा समझाने पर उक्त आरोपी धक्कामुक्की करने लगा और थानाध्यक्ष के हाथ को पकड़कर मोड़ दिया जिसके कारण उनके हाथ की उंगली टूट गई। इसके बाद घटना स्थल से आरोपी फरार हो गया। एसआई प्रकाश पांडेय तथा जवान सुरेंद्र वल्दिया को आरोपी ने खूब छकाया। डूबपानी की झाड़ियों में छिपे आरोपी को दो घण्टे की कड़ी मसशक्त के बाद पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा332, 333,353, 504,506, 186, 188, 51ब के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ विमल कुमार आचार्य ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें