डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट में लंबे समय से बारिश नहीं होने से गेहूं की फसल बरबाद हो गई है। किसानों ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की है। डीडीहाट तहसील के देवीसूना, किरौली, खेतार भंडारी, दूनाकोट सहित कई गांवों में चार माह से बारिश नहीं होने से किसान परेशान हैं। दूनाकोट और देवीसूना क्षेत्र में किसान हर साल पूरे साल भर के लिए गेहूं की पैदावार करते हैं। किसान महेश कन्याल का कहना है कि गेहूं की फसल पूरी तरह से सूखे की चपेट में आ गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को फसलों का मुआवजा देकर किसानों को राहत देनी चाहिए। संवाद