डीडीहाट(पिथौरागढ़)। पर्यटक आवास गृह डीडीहाट में कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी कर लौटे अंतिम दल के यात्रियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। केएमवीएन के पूर्व प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने यात्रियों को पौधे भी भेंट किए। यात्रियों ने कहा कि वह घर पर भी पौधरोपण करेंगे और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। यहां बलवंत सिंह, ललित, हर सिंह, गजेंद्र धामी, महेश दास, सुंदर गिरी, ललित कुमार, चंदन सिंह मौजूद थे।