फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गांव पहुंचे अरविंद का स्वागत

Tue, 18 Jun 2024 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
लोहाघाट के खूना बोरा गांव में भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफीसर बनकर पहुंचे अरविंद का स्वागत कर
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव खूनाबोरा पहुंचने पर अरविंद बोहरा उर्फ रवि का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। उनके गृह क्षेत्र आने की जानकारी मिलने के बाद गांव की बुजुर्ग महिलाएं, युवा और बच्चे हाथों में गुलदस्ता लेकर खड़े थे। अरविंद ने कहा गांव और जिले के युवाओं को आगे बढ़ाने में वह पूरी मदद करेंगे। उन्होंने युवाओं को जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अरविंद के दादा सेवानिवृत्त सूबेदार हयात सिंह बोहरा, दादी बसंती देवी, पिता सेवानिवृत्त सूबेदार दिनेश सिंह बोहरा, माता चंचला बोहरा, दीदी कैप्टन मनीषा बोहरा, सुरेंद्र सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें