चंपावत। जिले में 29 अक्तूबर से मौसम का मिजाज बदलने के संकेत हैं। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 और 30 अक्टूबर को जिले में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम में बदलाव के साथ तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है।