फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: आदि कैलाश-नाभीढांग में बदला मौसम, फिर हुआ हिमपात; 100 से अधिक यात्रियों ने किए ओम पर्वत के दर्शन

Sun, 11 Oct 2026 09:41 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ में रविवार शाम तेज बारिश हुई, जबकि आदि कैलाश और ओम पर्वत क्षेत्र में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई। नाभीढांग में रविवार को 100 से अधिक यात्रियों ने ओम पर्वत के दर्शन किए।
विज्ञापन
आदि कैलाश में बर्फ के बीच यात्रा का लुत्फ उठाते श्रद्धालु। - फोटो : स्रोत:जागरूक पाठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले तीन चार दिनों से आदि कैलाश और कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग के नाभीढांग में लगातार मौसम बदल रहा है। दोनों जगहों पर रोजाना धूप और फिर बर्फबारी देखने को मिल रही है। इधर जिला मुख्यालय सहित जनपद के विभिन्न हिस्सों में रविवार शाम चार बजे से तेज बारिश हुई। बर्फबारी और बारिश के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्रों तापमान एकदम गिर गया है। वहीं निचले इलाकों में भी सुबह-शाम मौसम सर्द बना हुआ है।

केएमवीएन नाभीढांग के प्रबंधक नरेंद्र बिष्ट ने फोन पर बताया रविवार सुबह से दोपहर तक ओम पर्वत क्षेत्र में मौसम काफी अच्छा रहने से 100 से अधिक यात्रियों ने ओम पर्वत के दर्शन किए, लेकिन अपराह्न चार बजे से अचानक हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। उन्होंने बताया की देर रात तक बर्फबारी हुई तो सोमवार तक एक से अधिक फीट बर्फ देखने को मिल सकती है। वहीं ग्राम कुटी में होम स्टे संचालक कुंवर कुटियाल ने बताया कि रविवार दोपहर बाद आदि कैलाश क्षेत्र में हल्की बर्फबारी शुरू हुई। 12303 फीट की ऊंचाई पर स्थित कुटी में दोपहर बाद से रुक-रुककर हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें